Bihar

Apr 19 2024, 15:12

लोकसभा चुनाव : बिहार के चार लोकसभा सीटो पर शांतिपूर्ण मतदान जारी, दोपहर के 1 बजे तक सबसे ज्यादा जमुई में 34.25 तो सबसे कम नवादा में 27.24 प्रतिश

डेस्क : लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में बिहार के चार लोकसभा सीट औरंगाबाद, गया, नवादा एवं जमुई में आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। कही से किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। सभी जगहों पर शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से मतदान कार्य सुचारु रुप से चल रहा है।

भीषण गर्मी के बावजूद लोगों के बीच लोकतंत्र के इस महापर्व में लोगों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है। सुबह से मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि 90 साल के बुजुर्ग से लेकर युवा तक अपने मत का प्रयोग करने के लिए मतदान केन्द्रों पर पहुंच रहे है। जिसमे महिलाओं की संख्या अधिक देखी जा रही है।

वहीं चुनाव आयोग द्वारा दोपहर के 1 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी किया गया है। जिसके अनुसार जमुई में दोपहर के 1 बजे तक सबसे अधिक 34.25 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जबकि नवादा में सबसे कम 27.24 प्रतिशत मत पड़े है। वहीं औरंगाबाद में 33.99 प्रतिशत और गया में 30.40 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

Bihar

Apr 19 2024, 11:55

लोकसभा चुनाव : बिहार के चार लोकसभा सीटो पर मतदान जारी, सुबह के 11 बजे तक सबसे ज्यादा जमुई में 19.33 तो सबसे कम गया में 14.50 प्रतिशत हुई वोटिंग

डेस्क : लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में बिहार के चार लोकसभा सीट औरंगाबाद, गया, नवादा एवं जमुई में आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जहां सुबह 6 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरु हुई। वहीं अन्य बुथों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हुआ। 

भीषण गर्मी के बावजूद लोगों के बीच लोकतंत्र के इस महापर्व में लोगों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है। सुबह से मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि 90 साल के बुजुर्ग से लेकर युवा तक अपने मत का प्रयोग करने के लिए मतदान केन्द्रों पर पहुंच रहे है। जिसमे महिलाओं की संख्या अधिक देखी जा रही है।

वहीं चुनाव आयोग द्वारा सुबह के 11 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी किया गया है। जिसके अनुसार जमुई में सुबह के 11 बजे तक सबसे अधिक 19.33 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जबकि गया में सबसे कम 14.50 प्रतिशत मत पड़े है। वहीं औरंगाबाद में 15.04 प्रतिशत और नवादा में 17.65 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

Bihar

Apr 19 2024, 11:11

लोकसभा चुनाव : बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी अपने पिता के साथ मुंगेर के तारापुर स्थित बूथ संख्या 73 पर किया मतदान, आमलोगों से की यह अपील

डेस्क : लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में बिहार के चार लोकसभा सीट औरंगाबाद, गया, नवादा एवं जमुई में आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। भीषण गर्मी के बावजूद लोगों के बीच लोकतंत्र के इस महापर्व में लोगों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है। सुबह से मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि 90 साल के बुजुर्ग से लेकर नव दंपत्ति और युवा तक अपने मत का प्रयोग करने के लिए मतदान केन्द्रों पर पहुंच रहे है। जिसमे महिलाओं की संख्या अधिक देखी जा रही है।

इधर बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने भी अपने मतदान का उपयोग किया है। सम्राट चौधरी जमुई लोकसभा के मुंगेर जिला के तारापुर विधानसभा क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय लखनपुर बूथ संख्या 74 पर मतदान किया है। 

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी अपने पिता इस क्षेत्र से सात बार लगातार विधायक रह चुके पूर्व मंत्री शकुनी चौधरी के साथ प्राथमिक विधालय लखनपुर बूथ संख्या 73 पर मतदान किया है। 

मतदान देने के बाद सम्राट चौधरी ने कहा कि, लोकतंत्र का पर्व है। आम लोगों से आग्रह करेंगे कि देश की विकास के लिए मतदान करें। उन्होंने कहा कि, भारत को श्रेष्ठ बनाने के लिय बिहार के सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि भारत को श्रेष्ठ बनाने के लिए वोट देकर अपना महत्वपूर्ण योगदान निभाएं।

Bihar

Apr 19 2024, 10:09

लोकतंत्र की खूबसूरती : 90 साल के बुजुर्ग से लेकर नव दंपत्ति तक इस महापर्व में ले रहे बढ़-चढ़कर हिस्सा, देखिए यह तस्वीर

डेस्क : लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में बिहार के चार लोकसभा सीट औरंगाबाद, गया, नवादा एवं जमुई में आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जहां सुबह 6 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरु हुई। वहीं अन्य बुथों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हुआ। 

भीषण गर्मी के बावजूद लोगों के बीच लोकतंत्र के इस महापर्व में लोगों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है। सुबह से मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है। 

सबसे बड़ी बात यह है कि 90 साल के बुजुर्ग से लेकर नव दंपत्ति और युवा तक अपने मत का प्रयोग करने के लिए मतदान केन्द्रों पर पहुंच रहे है। जिसमे महिलाओं की संख्या अधिक देखी जा रही है।

चार लोकसभा क्षेत्रों में आज हो रहे चुनाव में जो तस्वीरों सामने आ रही है इससे यह पता चल रहा है कि इस महापर्व के प्रति लोगों में कितनी जागरुकता और आस्था है। औरंगाबाद जिले से एक तस्वीर सामने आई। जहां 90 साल की बुजुर्ग महिला व्हील चेयर पर जहां अपने मत का प्रयोग करने पहुंची। 

वहीं चुनाव आयोग ने अपने सोशल मीडिया के एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें एक नव विवाहित जोड़ा अपने मत का प्रयोग किया। चुनाव के एक्स पर जो तस्वीर पोस्ट की गई है। वह जमुई लोकसभा क्षेत्र के शेखपुरा विधानसभा के बूथ संख्या 68 की है। तस्वी में आप साफ देख सकते है कि दुल्हा और दुल्हन का जोड़ा पहने नव विवाहित दंपति बुथ पर पहुंच मतदान किया है। दुल्हन के हाथ में अब भी शादी की पवित्र सिंधोरा है।

Bihar

Apr 19 2024, 09:53

लोकसभा चुनाव : बिहार के चार लोकसभा सीटो पर मतदान जारी, सुबह के 9 बजे तक सबसे ज्यादा गया में 9.30 तो सबसे कम औरंगाबाद में 6.01 प्रतिशत हुई वोटिंग

डेस्क : लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में बिहार के चार लोकसभा सीट औरंगाबाद, गया, नवादा एवं जमुई में आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जहां सुबह 6 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरु हुई। वहीं अन्य बुथों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हुआ। 

भीषण गर्मी के बावजूद लोगों के बीच लोकतंत्र के इस महापर्व में लोगों द्वारा बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया जा रहा है। सुबह से मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की लंबी कतार देखी जा रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि 90 साल के बुजुर्ग से लेकर युवा तक अपने मत का प्रयोग करने के लिए मतदान केन्द्रों पर पहुंच रहे है। जिसमे महिलाओं की संख्या अधिक देखी जा रही है।

वहीं चुनाव आयोग द्वारा सुबह के 9 बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी किया गया है। जिसके अनुसार गया में सुबह के 9 बजे तक सबसे अधिक 9.30 प्रतिशत वोटिंग हुई है। जबकि औरंगाबाद में सबसे कम 6.01 प्रतिशत मत पड़े है। वहीं जुमई में 9.12 प्रतिशत और नवादा में 7.10 प्रतिशत वोटिंग हुई है।

Bihar

Apr 19 2024, 08:02

लोकसभा चुनाव : पूर्व सीएम मांझी समेत इन दिग्गज नेताओं के भाग्य का फैसला आज करेंगे मतदाता, कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी*

डेस्क : लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में बिहार के चार लोकसभा सीट औरंगाबाद, गया, नवादा एवं जमुई में आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो चुका है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जहां सुबह 6 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरु हुई। वहीं अन्य बुथों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरु हुआ। इसबार चुनाव को लेकर वोटरों में गजब का उत्साह दिख रहा है। सुबह से ही बुथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी है। जिसमें महिलाओं की संख्या अधिक देखी जा रही है। युवा भी बढ़-चढ़ कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। *152 कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बल तैनात* चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष संपन्न कराने को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये है। जानकारी के अनुसार पहले चरण के चुनाव को लेकर 152 कंपनी केंद्रीय अर्धसैनिक बल, 50 कंपनी बीसैप, 16 हजार होमगार्ड, 5 हजार अधिकारी और 19500 सिपाही तैनात किए गए हैं। चारों सीटों के सभी 7903 बूथों पर सशस्त्रत्त् सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी। इस चरण में 63.5 फीसदी यानी 5021 बूथ अति संवेदनशील घोषित किये गए हैं। औरंगाबाद में 1701, गया में 995, नवादा में 666 और जमुई में 1659 बूथों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। *इन दिग्गजों के भाग्य का फैसला आज इवीएम में होगा बंद* इस प्रथम चरण के चुनाव में पूर्व सीएम जीतन राम मांझी समेत कई दिग्गज नेताओं के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे। पूर्व सीएम जीतन राम मांझी एनडीओ के ओर से गया लोकसभा सीट से प्रत्याशी है। उनका सीधा मुकाबला आरजेडी के कुमार सर्वजीत से हैं। नवादा से भाजपा के विवेक ठाकुर तो आरजेडी के श्रवण कुशवाहा मैदान में हैं। वहीं एक निर्दलीय प्रत्याशी विनोद यादव भी यहां से ताल ठोक रहे हैं। जमुई में चिराग पासवान अपने बहनोई अरुण भारती को प्रत्याशी बनाया है। उनके सामने आरजेडी से अर्चना रविदास हैं। औरंगाबाद की बात करें तो यहां से बीजेपी के सुशील सिंह और लालू यादव के नेता अभय कुशवाहा में भिड़ंत होने वाली है। इसके अलावा और भी निर्दलीय प्रत्याशी मैदान मे हैं।

Bihar

Apr 19 2024, 07:20

*लोकसभा चुनाव : बिहार के चार सीटों पर मतदान शुरु, वोटरो में दिख रहा गजब का उत्साह*

डेस्क : लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण में बिहार के चार लोकसभा सीट औरंगाबाद, गया, नवादा एवं जमुई में आज कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो चुका है। विभिन्न बूथों पर सुबह से ही लंबी कतारें दिख रही है। वोटरों में गजब का उत्साह दिख रहा है। कतार में महिलाओं की संख्या अधिक देखी जा रही है। युवा भी बढ़-चढ़ कर मतदान में हिस्सा ले रहे हैं। बूथ पर वोटरों के आने का क्रम सुबह छह बजे से ही जारी है। कई बूथों पर तीन-तीन कतारें बनायी गयी हैं, जिनमें दो महिलाओं की और एक पुरुष के लिए हैं। वहीं मौसम की बात करें तो माहौल सुबह से ही गर्म है। मौसम विभाग ने भी पूरे इलाके में लू चलने की बात कही है। ऐसे में तेज धूप और भीषण गर्मी के बीच आज का मतदान होना है। मतदान कर्मियों के सामने जल्द से जल्द मतदान की वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने की चुनौती है। लोकसभा के पहले चरण में चार सीटों के लिए होनेवाले मतदान के लिए 7903 बूथों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। चार सीटों पर कुल 76,01,629 मतदाता हैं। पहले चरण में कुल 7903 बूथ बनाए गए हैं, जिनमें 5021 बूथों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। इस चरण में 63।5 फीसदी यानी 5021 बूथ अति संवेदनशील घोषित किये गए हैं। औरंगाबाद में 1701, गया में 995, नवादा में 666 और जमुई में 1659 बूथों को अति संवेदनशील घोषित किया गया है। सामान्य बूथों पर सुबह 7 बजे से 6 बजे शाम तक और अति संवेदनशील बूथों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। इन चार सीटो पर हो रहे मतदान में मुख्य मुकाबला इंडिया गठबंधन व एनडीए के प्रत्याशियों के बीच होगा। गया से एनडीए उम्मीदवार जीतराम मांझी है, तो वहीं राजद के कुमरा सर्वजीत हैं। जमुई से चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती के खिलाफ राजद की अर्चना रविदास के बीच मुकाबला है। नवादा में राजद के श्रवण कुशवाहा और एनडीए के विवेक ठाकुर की टक्कर है। वहीं औरंगाबाद में राजद के अभय कुशवाहा और एनडीए के सुशील सिंह के बीच मुकाबला है।

Bihar

Apr 18 2024, 19:23

तेजस्वी के सभा में चिराग की मां के लिए अभद्र भाषा के प्रयोग का मामला पकड़ा तूल, बीजेपी-जदयू के साथ-साथ अब पशुपति पारस भी गरम होते हुए कही यह बात

डेस्क : जमुई में तेजस्वी यादव की सभा में दिवंगत पूर्व केन्द्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पत्नी व चिराग पासवान की मां रीना पासवान के लिए अभद्र और अमर्यादित भाषा का प्रयोग का मामला अब काफी तूल पकड़ लिया है। इस मामले को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। बीजेपी के साथ-साथ एनडीए में शामिल दल आरजेडी पर हमलावर हो गए हैं और इसे आरजेडी का संस्कार बता रहे हैं। इस मामले में भाजपा ने चुनाव आयोग के पास इसकी शिकायत दर्ज कराई है। 

वहीं अब इस विवाद में पशुपति पारस भी कूद गए हैं। उन्होंने अपनी भाभी के लिए इस तरह की भाषा के प्रयोग के लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है। उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि इस प्रकार के असमाजिक तत्वों के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाए।

पशुपति पारस ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा है "जमुई में तेजस्वी यादव की सभा में हमारी भाभी जी के बारे में अमर्यादित एवं अभद्र भाषा का प्रयोग किए जाने की घटना की घोर निंदा करते हैं। इस प्रकार की भाषा माफ़ी के योग्य नहीं हैं। बिहार सरकार से इस प्रकार के असामाजिक तत्वों के खिलाफ FIR कर जल्द से जल्द ठोस कार्रवाई की माँग करता हूँ।"

हालांकि चिराग की मां को गाली दिए जाने को लेकर तेजस्वी ने साफ कर दिया है कि जो बातें कही जा रही है, मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है, क्योंकि मैंने यह बात नहीं सुनी थी।

Bihar

Apr 18 2024, 17:23

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के नामांकन की अधिसूचना जारी, बिहार के इन पांच सीटों पर 13 मई को होगा मतदान

डेस्क : लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर सुरक्षित, बेगूसराय और मुंगेर लोकसभा सीट पर चुनाव होना है। इसे लेकर आज गुरुवार को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन शुरू हो गया। इस चरण में सभी पांच सीटों पर 13 मई को मतदान होगा। इसके लिए आज 18 से 25 अप्रैल तक नामांकन होंगे। 26 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 29 अप्रैल तक नाम वापसी कर सकेंगे।

चौथे चरण की पांचों सीटों में एनडीए की ओर से दरभंगा, उजियारपुर और बेगूसराय में भाजपा के उम्मीदवार होंगे। वहीं, समस्तीपुर सुरक्षित सीट से लोजपा रामविलास और मुंगेर की सीट पर जदयू के उम्मीदवार होंगे। महागठबंधन में दरभंगा, उजियारपुर और मुंगेर में राजद, समस्तीपुर सुरक्षित सीट से कांग्रेस और बेगूसराय की सीट से भाकपा के उम्मीदवार होंगे। एनडीए ने सभी पांचों सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित कर दिये हैं।

दरभंगा संसदीय सीट से भाजपा उम्मीदवार गोपालजी ठाकुर आज पहले दिन ही नामांकन करेंगे। उनके नामांकन में एनडीए के कई बड़े नेता शामिल होने जा रहे हैं। कर्पूरी चौक के पास आयोजित जनसभा में जदयू के संजय झा और लोजपा के चिराग पासवान के भी आने की बात कही जा रही है। भाजपा ने गोपालजी ठाकुर को दूसरी बार इस सीट से उम्मीदवार बनाया है।

Bihar

Apr 18 2024, 10:01

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने लोकसभा चुनाव, 2024 के प्रथम चरण में बिहार के इन चार सीटों पर होने वाले मतदान में लोगों से उत्साहपूर्वक

डेस्क : कल 19 अप्रैल को लोकसभा के प्रथम चरण का मतदान होगा। प्रथम चरण में बिहार के चार सीटों औरंगाबाद, गया (सु), नवादा व जमुई (सु) में वोटिंग होगी। इन सीटों पर चुनाव प्रचार का दौर बुधवार की शाम को थम गया। वहीं शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव को लेकर चुनाव आयोग के निर्देश पर सुरक्षा को पुख्ता इंतजाम किए गये है। 

इधर राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने लोकसभा चुनाव, 2024 के प्रथम चरण में बिहार के औरंगाबाद, गया, नवादा एवं जमुई संसदीय क्षेत्रों में होनेवाले चुनाव में मतदाताओं से उत्साहपूर्वक मतदान करने का आह्वान किया है।

राज्यपाल ने कहा कि मताधिकार हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। मतदान करना हमारा अधिकार ही नहीं, बल्कि कर्त्तव्य भी है। उन्होंने मतदाताओं से धर्म, जाति, निजी लाभ आदि संकीर्ण भावनाओं से ऊपर उठकर बिना किसी भय के मतदान करने को कहा है। हर मतदाता का मत भारत में लोकतंत्र को मजबूत करेगा तथा देश एवं राज्य के विकास की उनकी परिकल्पना को साकार रूप देगा। युवा पीढ़ी विशेषकर, पहली बार मतदाता बने युवाओं को जरूर मतदान करना चाहिए। 

उन्होंने मतदाताओं से कहा है कि वे अपनी जिम्मेदारी समझें और मतदान के दिन सब काम छोड़कर मतदान को प्राथमिकता दें।